ST.JOSEPH PLEASE PRAY FOR US

ST.JOSEPH PLEASE PRAY FOR US
संत जोसफ, कृपया हमारे लिए प्रार्थना कर

Wednesday, April 20, 2011

संत योसेफ के आदर में नोवेना

संत योसेफ के आदर में नोवेना

पु. पिता पुत्र और पवित्र आत्मा की महिमा होवे।


स. जैसे वे आदी मे थे अब और अनतं काल तक सदा रहेगें – आमेन ।

पु – हे ईश्वर, आपने विधान के अनुसार संत योसेफ को अपने पुत्र और हमारे प्रभु येसु ख्रीस्त‍ के पालक पिता और माता मरियम के विश्वस्त, जीवन साथी नियुक्त किया है। विश्वव्यापी कलीसिया उनको पवित्र परिवार के स्वामी, ख्रीस्ती‍य परिवारों के संरक्षक, मज़दूरों के आदर्श और भली मृत्यु के मध्यास्त के रूप में आदर सम्मान देती है। र्इश्वर ने जिस जिम्मेदारियों और कर्तव्यों के साथ आपको विभूषित किया है तथा आपकी सारी गुण विशेषताओं के साथ हे कठिन परिश्रमी श्रमिक संत योसेफ आपको हम अपने पल्ली के संरक्षक संत मानते हैं, हम आप की गौरव गरिमा बढ़ाना चाहते है। हे संत योसेफ आप के पुण्य गुणों का आत्‍मसात करें और आपके समान हम अपने परिवार, पल्लीं तथा समाज में धर्मी, विश्‍वस्त , ईमानदार, परिश्रमी, विनीत और आज्ञाकारी बनें, हमारे प्रभु और तेरे पुत्र येसु ख्रीस्तं के द्वारा जो ईश्वर होकर तेरे तथा पवित्र आत्मा, के साथ युगानुयुग जीते और राज्य करते है।

स – आमेन।



पु. पिता पुत्र और पवित्र आत्मा की महिमा होवे।

स -  जैसे वे आदी मे थे अब और अनतं काल तक सदा रहेगें – आमेन ।


पु. मरियम की पती योसेफ एक भले और न्यायी मनुष्य थे।

स -  क्योंकि योसेफ मरियम को बदनाम करना नहीं चाहते थै।

पु. सर्वोच्च ईश्‍वर के दूत ने योसेफ को स्वप्न‍ में दर्शन दे कर चेताया।

स -  हे दाउद के पुत्र योसेफ, अपनी पत्‍नी को अपनाने में संकोच न करना।

पु. मरियम पवित्र आत्मा द्वारा गर्भवती हुई है।

स -  मरियम एक पुत्र को जन्म देगी और उसका नाम इम्मानुएल रखा जायेगा।


हम प्रार्थना करे

हे कन्यावृतधारिणियों के प्रहरी एवं पितृ तुल्य संत योसेफ, निर्दोष आचरण के कारण ही आप प्रभु येसु एवं माता मरियम के संरक्षक बने थे। प्रभु येसु और माता मरियम के नाम पर मैं आप के द्वारा प्रार्थना करता हूँ कि मुझे अशुधियों से बचाकर पवित्र हृदय एवं शरीर के साथ साथ पवित्र आत्मा द्वारा हमारे प्रभु येसुख्रीस्त और उनकी माता मरियम की सेवकाई करने की कृपा दिला दे।


पु. पिता पुत्र और पवित्र आत्मा की महिमा होवे।

स -  जैसे वे आदी मे थे अब और अनतं काल तक सदा रहेगें – आमेन ।


पु. दाउद का पुत्र योसेफ नीद से जागा।

स -  स्वर्गदूत की आज्ञानुसार अपनी पत्नी मरियम को अपनाया।

पु. मरियम अपने पुत्र येसु को जन्म देने तक योसेफ मरियम के साथ संसर्ग नही रखा।

स -  दंपतियों ने नवजात पुत्र को येसु नाम रखा।


हम प्रार्थना करे

हे प्रज्ञावान एवं ख्रिस्तीय परिवार के संरक्षक संत योसेफ, आपने अपनी जीवन के आनंद एवं दु:ख को समान रूप से सहर्ष स्वीसकार किया। अनैतिक सांसारिक आनंद से तथा आपसी मतभेदों से त्रस्त हमारे परिवार को पवित्र रखने में मदद दीजिए। पति-पत्नी के आपसी जिम्मेदारियों को एवं बच्चों के प्रति हमारे कर्तव्यों को प्रभु की इच्छानुसार निभाने हेतु हमारेलिए प्रार्थना कीजिए। संकट के समय दृढ विश्वास व्यग्रता के समय सद् बुद्धि एवं विवेक प्रदान करने की कृपा हमें दिलाइये।


पु. पिता पुत्र और पवित्र आत्मा। की महिमा होवे।

स -  जैसे वे आदी मे थे अब और अनतं काल तक सदा रहेगें – आमेन ।


पु. प्रभु के दूत ने स्वप्न में योसेफ को दर्शन देकर आज्ञा दिया।

स -  उठो, माँ और नवजात को लेकर मिस्र देश की ओर चले जाओ।

पु. जब तक मैं आज्ञा न दूँ वहीं निवास करें।

स -  क्योंकि राजा हेरोद नवजात को ढूँढ़ निकालने की कोशिश करेगें।

पु. प्रभु की आज्ञानुसार उसी रात योसेफ उठे और बालक येसु और मरियम को लेकर मिस्र देश चले गये।

स -  हेरोद के मृत्यु् तक योसेफ और परिवार मिस्र में निवास किया।

हम प्रार्थना करे

हे प्रभु येसु के संरक्षक पिता योसेफ, आपने मिस्र देश में बालक येसु और मरियम को रहने के लिए बसेरा ढूँढ़ा और उन्हे बचाने के लिए दर दर भटकते रहे और परिवार के भरण पोषण के लिए पेशेवर बढ़ाई के रूप में दिन रात मेहनत किये, हम आपकी स्तुति करते है। आज प्रभु की कलीसिया जिन कठिनाईयों का सामना कर रही है उन विपत्तियों से उसे उभारिये और कलीसिया के विरोधियों एवं गलत सिद्धान्तों से बचाइए।


पु. पिता पुत्र और पवित्र आत्माय की महिमा होवे।

स -  जैसे वे आदी मे थे अब और अनतं काल तक सदा रहेगें – आमेन ।

पु. हेरोद के मृत्यु के पश्चात स्वर्गदुत ने मिस्र में योसेफ को स्वप्न में दर्शन देकर कहा

स -  योसेफ उठो, माता और नवजात को लेकर इस्राएल देश लौट जाओ।

पु. क्योंकि बालक को वध करने वाले हेरोद राजा की मृत्यु हो चुकी है।

स -  आज्ञानुसार योसेफ उठा बालक येसु और माता को लेकर इस्राएल देश चले गए।


हम प्रार्थना करे

प्रभु येसु मसीह और माता मरियम की दिव्य संगति व सेवा को आत्म्सात करके शांति पूर्वक संसार का परित्याग करने वाले हे कर्मयोगी संत योसेफ, हम सबों को भी अच्छी मृत्यु प्राप्त हो इसके लिए प्रार्थना कीजिए। येसु का दिव्य नाम जपकर और अपने पापों के लिए पश्चाताप करके मृत्यु को प्राप्त करने की कृपा हमें दिलाईये।


पु. पिता पुत्र और पवित्र आत्माप की महिमा होवे।

स -  जैसे वे आदी मे थे अब और अनतं काल तक सदा रहेगें – आमेन ।

पु. योसेफ को ज्ञात हुआ कि हेरोद के स्थान पर उनका पुत्र अर्कलाओस राज्य कर रहे हैं।

स -  योसेफ इस्राएल देश नहीं गए।

पु. स्वर्गदूत ने स्वप्न‍ में योसेफ को गलीलिया देश जाने का आदेश दिया।

स -  स्वर्गदूत के निर्देशनुसार योसेफ माता और नवजात को लेकर गलीलिया देश चले गए।

पु. गलीलिया देश जाकर योसेफ नसरेत शहर में बस गया।

स -  इस प्रकार प्रभु येसु को नासरी कहलाने का भविष्यवाणी पूर्ण हुई।


हम प्रार्थना करे

हे पवित्र परिवार के संरक्षक संत योसेफ, आपने माता मरियम एवं प्रभु येसु के पालन पोषण में कोई कसर नहीं छोडा। एक कर्मठ कर्मयोगी की तरह पति एवं पालक पिता का कर्तव्य पालन किया और इसलिए कामगारों के संरक्षक संत घोषित हुए। हे संत योसेफ आपके बहाये हुए प्रत्येक पसीने के बूँद के प्रति हमारेलिये प्रार्थना कीजिए। हमारी आत्मा और शरीर का पोषण कराईये। मज़दूरों और अपनी जीविका के लिए शारीरिक श्रम करने वाले हर एक व्यक्ती के लिए आप हमारे स्वर्गीय पिता से मध्यस्‍थ प्रार्थना कीजिए कि हम सब सच्चाई और ईमानदारी से अपनी योग्यतानुसार कार्य कर सके।


(यहॉं अपने निवेदन प्रकट कीजिये)


उत्तर: हे संत योसेफ हमारे लिए प्रार्थना कर।


प्राप्त अनुग्रहों के लिए कृतज्ञता स्वरूप 3 प्रणाम मरिया जपें।


पु. ख्रीस्त की प्रतिज्ञाओं के प्रति हमें योग्य बनाए।

स -  हे संत योसेफ, हमारे लिए प्रार्थना कीजिये।


हम प्रार्थना करे

कुँवारी मरियम के अति निष्कलंक वर हे संत योसेफ आपकी मध्यस्थता द्वारा जो भी याचनाऍं की जायेगी उन्हें कभी खाली हाथ न लौटाए। मैं पूर्णरूप से आपके शरणागत हूँ कृपया मेरी प्रार्थना दयापूर्वक स्वीकार कीजिए और प्रभु से मेरे लिए मध्यस्थता कीजिये।

                                                                                                                                  आमेन।

(कृपया सभी घुटने टेके)


संत योसेफ से आह्वान प्रार्थना

हे प्रभु दया कर – हे प्रभु दया कर।

हे ख्रीस्त दया कर – हे ख्रीस्तस दया कर।

हे ख्रीस्त हमारी सुन – हे ख्रीस्त् हमारी विनती पूरी कर।

हे स्वर्गीय पिता परमेश्‍वर – हम पर दया कर।

हे पुत्र परमेश्‍वर दुनिया का मुक्ति‍दाता – हम पर दया कर।

हे पवित्रात्मा परमेश्‍वर – हम पर दया कर।

हे पवित्र त्रिएक परमेश्‍वर – हम पर दया कर।

हे संत मरिया – हमारे लिए प्रार्थना कर।

हे संत योसेफ – हमारे लिए प्रार्थना कर।

हे दाऊद के प्रसिद्ध पुत्र संत योसेफ – हमारे लिए प्रार्थना कर।

हे गृहस्थ जीवन के भूषण – हमारे लिए प्रार्थना कर।

हे धर्म पुरखों के प्रकाश – हमारे लिए प्रार्थना कर।

हे कुँवारियों के रक्षक – हमारे लिए प्रार्थना कर।

हे ईश्वार की माता के वर – हमारे लिए प्रार्थना कर।

हे परिवारों के स्तंभ – हमारे लिए प्रार्थना कर।

हे दीन दुखियों के धैर्य – हमारे लिए प्रार्थना कर।

हे ईश पुत्र के पालक पिता – हमारे लिए प्रार्थना कर।

हे श्रमिकों के आदर्श – हमारे लिए प्रार्थना कर।

हे ख्रीस्तं के उत्साही रक्षक – हमारे लिए प्रार्थना कर।

हे पवित्र घराने के मालिक – हमारे लिए प्रार्थना कर।

हे धैर्य के दर्पण – हमारे लिए प्रार्थना कर।

हे मरणासन्नों के रक्षक – हमारे लिए प्रार्थना कर।

हे दीनता के प्रेमी – हमारे लिए प्रार्थना कर।

हे अपदूतों के भय – हमारे लिए प्रार्थना कर।

हे बीमारों के आश्रय – हमारे लिए प्रार्थना कर।

हे पवित्र कलीसिया के प्रतिपालक – हमारे लिए प्रार्थना कर।

पिता और पतियों के आदर्श– हमारे लिए प्रार्थना कर।

हे अत्यंत बुद्धिमान योसेफ – हमारे लिए प्रार्थना कर।

हे अत्यंत धार्मिक योसेफ – हमारे लिए प्रार्थना कर।

हे अत्यंत वीर योसेफ – हमारे लिए प्रार्थना कर।

हे अत्यंत विश्वाससी योसेफ – हमारे लिए प्रार्थना कर।

हे अत्यंत आज्ञाकारी योसेफ – हमारे लिए प्रार्थना कर।

हमारे पल्ली के महान संरक्षक संत– हमारे लिए प्रार्थना कर।

पु - हे परमेश्‍वर के मेमने, आप संसार के पाप हर लेते हैं।

स - हे प्रभु, हमें क्षमा कर।

पु - हे परमेश्‍वर के मेमने, आप संसार के पाप हर लेते हैं।

स – हे प्रभु हमारी प्रार्थना पूर्ण कर।

पु - हे परमेश्‍वर के मेमने, आप संसार के पाप हर लेते हैं।

स – हम पर दया कर।

पु – प्रभु ने संत योसेफ को अपने घर का मालिक नियुक्त किया।

स – और अपनी सारी संपत्ति‍ का प्रधान भी।

हम प्रार्थना करें

हे पुत्र परमेश्‍वर, अपनी विचित्र दूरदर्शिता से आपने संत योसेफ को अपनी परम पवित्र जननी का वर बनाना पसंद किया। हम पर कृपा कर कि जिसे हम इस संसार में अपना रक्षक मानते हैं वह स्वर्ग में हमारा मध्यस्थ हो। आप युगानुयुग जीता और राज्य करता है। आमेन।


संत योसेफ से स्मथरण कर प्रार्थना


हे संत योसेफ, कुँवारी मरियम के परम पवित्र वर और मेरे मधुर रक्षक, याद कर की आज तक कभी यह सुनने में नहीं आया कि कोई आपके पास से सहायता और शरण की प्रार्थना करके निराश लौटा हो। इसी विश्‍वास से मैं भी आपके चरणों में आकर उत्साहपूर्वक आपकी शरण लेता हूँ। हे मुक्ति‍दाता के पालक पिता, मेरी प्रार्थना अनसुनी न करना किन्तु कृपया उसे स्वीकार करना। आमेन।


No comments:

Post a Comment