ST.JOSEPH PLEASE PRAY FOR US

ST.JOSEPH PLEASE PRAY FOR US
संत जोसफ, कृपया हमारे लिए प्रार्थना कर

Friday, September 24, 2010

कार्यकारिणी समिति बैठक 19.09.2010 – प्रतिवेदन

कार्यकारिणी समिति बैठक 19.09.2010 – प्रतिवेदन


परंपरा के अनुसार बैठक बाईबिल पाठ एवं संस्था की रक्षक संत जोसफ से प्रार्थना के साथ शुरू हुई। आज की बैठक में विशेष अतिथी के रूप में माता मरिया समिति के पदाधिकारी उपस्थित थै जिन्हें संस्था की ओर से अध्यक्ष ने हार्दिक स्वाथगत किया।

इसके पश्चात अध्यक्ष ने पिछली बैठक की प्रतिवेदन सदस्यों को पढ़कर सुनाया, जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया। तत्पश्चातत अध्य‍क्ष ने सभी सदस्यों को नोवेना पर्व के सफल आयोजन के लिए आभार प्रकट किया और पर्व के दौरान अन्य पल्ली‍यों से पधारे पुरोहितों द्वारा हमारे पल्ली के नोवेना संचालन के बारे किए गए प्रशंसाओं से अवगत कराया।

इसके उपरान्त अध्यक्ष ने अवगत कराया कि संस्था के पदाधिकारियों ने फादर प्रसाद के निमंत्रण पर Commission for Dialogue & Ecumenism की बैठक में भाग लिया। संस्था के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सचिव को इस आयोग के सदस्य के रूप में मनोनीत किए गए हैं। बैठक में लिए गये निर्णयों को सदस्यों को विस्तृत से समझाया।

बजरंग नगर वार्ड के श्री क्लेडियस शिण्डे को कार्डियक समस्याओं के कारण इलाज हेतु एम वाई अस्पताल में भर्ती कराने के लिए श्री जैकब रूविन द्वारा किए गये योगदानों के लिए उन्हें सराहा साथ ही सदस्यों को बताया कि संजय नगर वार्ड के श्री वारंस फ्रांसीस के पिताजी के स्‍वास्‍थ्‍य ठीक नही होने के कारण संस्था के पदाधिकारी हालचाल पूछने के लिए उनके निवास पर गए थे।

इसके पश्चात अध्यक्ष ने सभा को अवगत कराया कि सत प्रचार प्रेस के फादर सिंगदा ने संस्था के पदाधिकारियों से अनुरोध किया कि येसु महोत्साव के दौरान श्रद्धालुओं को भोजन वितरण का व्यवस्था संस्था के सदस्यों द्वारा संभाले। अध्यक्ष ने सदस्यों की राय जानना चाहा, सभी सदस्यों ने एकमत होकर कहा हमें फादर के अनुरोध को स्वीकारना चाहिए और इस कार्य को हम सब मिलकर जवाबदारी से निभाएगें। इस कार्य के लिए संस्था के सचिव द्वारा तैयार किया गया 50 कार्यकर्ताओं के नाम की सूची सभा में पढ़कर सुनाया और इन कार्यकर्ताओं से व्यक्ति‍गत संपर्क करके उनके सहमति प्राप्त करने को सचिव से कहा। अध्यक्ष ने माता मरिया समिति के अध्यक्ष श्रीमती कांती कुमरावत से जानना चाहा कि इस कार्य में उनके संस्था द्वारा क्या योगदान कर सकते है। जवाब में श्रीमती कांती कुमरावत ने कहा माता मरिया समिति के 20 सदस्य इस कार्य में हमारे सदस्यों के साथ देगें। अध्यक्ष ने कहा पहले भी दोनों संस्थाओं के सदस्यों ने मिलकर सफलतापूर्वक कार्य किये है जिसका उल्लेख संस्था की वार्षिक प्रतिवेदन में किए गए हैं। संस्था के अध्यक्ष श्री जोसी वर्की ने सभा को बताया कि कार्यक्रम की अंतिम रूपरेखा तैयार करने हेतु एक बैठक 19.09.10 को सांय 4.00 बजे सत प्रचार प्रेस प्रांगण मे रखी गई है।

संस्था के अध्यक्ष ने माता मरिया समिति के कोषाध्यक्ष श्रीमती अनुपमा पॉल से जानना चाहा कि आपसे संस्था के लिए लाक्षणिक धुन रचने का आग्रह किया था उस कार्य का क्या प्रगती है। श्रीमती अनुपमा ने कहा धुन तैयार है जिसे उन्होंने सभाकक्ष के ब्लैकबोर्ड पर लिखा और गाकर सबको मंत्रमुग्द कर दिया। लाक्षणिक धुन निम्नासनुसार है:-



संत जोसफ संत जोसफ
हम हाथ जोड़ के तुझसे मांगते
संरक्षक संत विनती सुनो
मदद करो संत जोसफ

सभी सदस्यों ने इस धुन को संस्था के लाक्षणिक धुन के रूप में पारित किया जिसे अगली साधारण सभा में पारित करने हेतु प्रस्तुत करेगें। अध्यक्ष ने श्रीमती अनुपमा पॉल को इस योगदान के लिए संस्थां के सभी सदस्यों के ओर से आभार प्रकट किया।

अध्यक्ष ने श्रीमती कांती कुमरावत को अवगत कराया कि संस्था के पदाधिकारी पल्ली पुरोहितों के अध्यक्षता में धर्मशिक्षा शिक्षकों के साथ एक बैठक करना चाहते हैं अत: आप धर्मशिक्षा शिक्षकों से बैठक की तिथी के बारे में चर्चा करके हमें अवगत कराएं। साथ ही आग्रह किया कि पल्ली में किसी पर्व के पहले पर्व के कार्यक्रमों के बारे में चर्चा करने हेतु दोनों संघठनों को एक बैठक संपन्न होना चाहिए जिसे दोनो संघठनों के पदाधिकारियों ने सहमत किया।

अंत में अध्यक्ष ने माता मरिया समिति के पदाधिकारियों बैठक में पधारने के लिए संस्था की ओर से आभार प्रकट किया और चर्चा के लिए अन्‍य कोई विषय नहीं होने के कारण धन्यवाद स्‍वरूप लाक्षणिक धुन गाकर आपस में जय येसु कहकर सभा संपन्न हुआ।

जोसी वर्की
अध्यक्ष

1 comment:

  1. Dear,
    It is good to read but regrette to note that you have not called the General Meeting as
    per our 'Vidhan' and to take the impostant resolutions & announcement in the presence of
    honourable member for such an impostant event.
    in the General Meetinng

    ReplyDelete