प्रभु येसु की कृपा से एवं आप सब की सहयोग से विशेषकर माता मरिया महिला सघं के सदस्यों ने मिलकर 2010, अक्टूबर 1,2 एवं 3 तारीक को सेंट पॉल हाई स्कूल परिसर, इन्दौर में आयोजित पवित्र बाइबिल महोत्सव में हमें जो कार्य सौंपा गया था उसे हम सब मिलकर जवाबदारी से निभाया जिसका श्रेय आप सबको जाता है। हमारे इस कार्य से संतुष्ट होकर THE WORD AMONG US संस्था के संचालक फादर मैथ्यू चेन्नाकुड़ी (एस व्ही डी) हमें एक प्रशस्ती पत्र दिया है जो निम्नानुसार है:
आदरणीय फादर मैथ्यू चेन्नाकुड़ी एस व्ही डी ने संस्था के जिन सदस्यों ने इस नेक कार्य में योगदान दिया है उन सदस्यों को पवित्र बाईबिल (नया विधान) का एक प्रति भेंट स्वरूप दिया है।
इसे प्राप्त करने हेतु सदस्य संस्था के अध्यक्ष या सचिव से संपर्क कर सकते है।
इसे प्राप्त करने हेतु सदस्य संस्था के अध्यक्ष या सचिव से संपर्क कर सकते है।
जोसी वर्की
(अध्यक्ष)
No comments:
Post a Comment