कार्यकारिणी सभा 22.08.2010
22.08.2010 की कार्यकारिणी सभा संस्था के युवा साथी श्री मनीश पोल के द्वारा बैबिल पाठ वाचन से शुरू हुआ। इसके पश्चात सभी उपस्थित सदस्यों ने संस्था के संरक्षक संत जोसफ से प्रार्थना किया।
संस्था के अध्यक्ष ने संस्थां के पदाधिकारियों के द्वारा फादर प्रसाद के आग्रह पर मसीह विद्या भवन में संत जोसफ क्रिश्चियन एसोसिएशन की स्थापना के बारे में विस्तृत में अवगत कराया। सभी कार्यकारिणी समिति सदस्यों ने इस कार्य की सराहना किया।
इसके पश्चात सभा में वेलांकण्णी माता के पर्व की कार्यक्रमों के बारे में चर्चा किया। चर्चा के बाद निम्न निर्णय लिए गए:-
1. पर्व के दिन, 8 सितम्बर को मिस्सा में एक पाठ संस्था के सदस्य पढ़ेगें।
2. पांच निवेदनों मे से एक संस्था के सदस्य पढे़गें।
3. सर्वश्री जोसी वर्की, प्रकाश चंद तिरकी, ग्लांडविन पोल, प्रकाश कुमरावत, एम.जे. एड्रूस, मैथ्यू जोसफ, मनीष पोल एवं जैकब रूबिन भेंट चाढाएगें।
4. पल्लि में महाप्रसाद वितरण का कार्य संस्था के सदस्यों द्वारा करेगें।
5. जुलूस का संचालन संस्था के सदस्यों द्वारा किया जाएगा।
6. जुलूस में भाग लेने वाले भक्तजनों को संस्था की तरफ से मोम बत्ती वितरण किया जाएगा।
7. वालंटियर के रूप में सर्वश्री जोसी वर्की, जेकब रूबिन, एम.जे. एण्ड्रूस, प्रकाश चंद तिरकी एवं प्रकाश कुमरावत को चुने गए।
अध्याक्ष ने सभा को अवगत कराया कि पल्लि के सदस्य श्री लारेंस बास्टियन अस्वस्थ. होने के कारण संस्था के पदाधिकारी हालचाल पूछने उनके निवास पर गए थे और संस्था के उपाध्यक्ष के द्वारा श्री लोरेंस को एम वाई अस्पताल में चिकित्सा सुविधा उपलब्द कराने के लिए किए गये कार्यों की प्रशंसा किया।
वर्ष 2010 की वार्षिक साधारण सभा में सर्वसम्म्ती से पारित किया गया था कि मासिक साधारण सभा में सदस्यों की उपस्थिति नगण्य होने के कारण संस्था की मासिक साधारण सभा को वर्ष में एक बार रखी जाए साथ ही आवश्यकता हुआ तो संस्था की बहुत ज़रूरी बातों पर चर्चा करने हेतु आपात बैठक बुला सकते है। संस्था के कार्यकारिणी सभा मे लिए गए निर्णयों को सदस्यों के जानकारी हेतु पल्लि के सूचना पटल पर प्रदर्शित कर सकते है और गोपनीय निर्णयों को सदस्यों को प्रपत्र द्वारा सूचित कर सकते है। इस निर्णय के अनुसार संस्था की नियमावली में संशोधन करना अनिवार्य है अत: अध्यक्ष ने संशोधन हेतु सभा से अनुमती चाहा जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मती से संशोधन कार्य प्रारंभ करने के लिए अनुमती दिया।
अध्यक्ष ने सभा को अवगत कराया कि संस्था एवं पल्लि के गतिविधियों के बारे में जानकारी देने हेतु संस्था ने एक ब्लोग आरम्भ किया है जिसका URL http://saintjosephchristianassociation.blogspot.com है। संस्था के ब्लोग को हमारे परमपूजनीय बिषपस्वा मीजी ने पढ़ा और बिषपस्वामीजी के द्वारा संस्था के ब्लोग पर लिखे गए प्रशंसा पत्र को सदस्यों को पढ़कर सुनाया।
पल्लि के भजन मण्डिली के लिए नए मैक्रोफोन खरीदने के बारे में चर्चा किया। मैक्रोफोन खरीदने के लिए अभी तक सिर्फ एक ही प्रायोजक आगे आए है अत: अध्यक्ष ने श्री ग्लाडविन पोल को आश्वस्त किया कि दूसरे प्रायोजक को ढूँढने के लिए संस्था कोशीश करेगें।
चर्चा के लिए अन्या कोई विषय नही होने के कारण श्री प्रकाश कुमरावत ने धन्यवाद प्रार्थना किया और सभी सदस्य आपस मे जय येसु कहने के बाद सभा समाप्त हुआ।
जोसी वर्की
अध्यक्ष
No comments:
Post a Comment