ST.JOSEPH PLEASE PRAY FOR US

ST.JOSEPH PLEASE PRAY FOR US
संत जोसफ, कृपया हमारे लिए प्रार्थना कर

Monday, August 30, 2010

वेलाकन्नी माता का नोवेना एवं पर्व

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी संत जोसफ चर्च, नन्दानगर के पल्ली वासी दिनांक 30 अगस्त से 8 सितम्बर 2010 तक बडे धूमधाम एवं भत्कि भाव से वेलाकन्नी माता का पर्व मना रहे हैं। पर्व के दिनों प्रति दिन सुबह 6.30 बजे मिस्सा और शाम को नोवेना तत्पश्चात मिस्सा होगी। सप्ताह के दिनों में नोवेना शाम 6.30 बजे होगी, 5 सितम्बर रविवार को नोवेना शाम 5.30 बजे होगी5 सितम्बर को शाम 6.30 से 8.00 बजे तक मेल-मिलाप के लिये अवसर है। नोवेना का क्रम निम्नानुसार है:-

सोमवार, 30 अगस्ता 2010
नोवेना का संचालन – पल्ली के युवाओं की ओर से
चितंन का विषय      – क्रूस के निकट मरियम
मिस्सा की अगुवाई – रेव. फा. जाबी आनंद

मंगलवार, 31 अगस्ते 2010
नोवेना का संचालन – संयच नगर वार्ड के द्वारा
चितंन का विषय      – नाज़रेत की संत मरियम
मिस्सा की अगुवाई – रेव. फा. ह्रिदयराज

बुधवार, 01 सितम्बवर 2010
नोवेना का संचालन – नंदानगर ए वार्ड के द्वारा
चितंन का विषय      – मरियम ख्रीस्तीयों की सहायता
मिस्सा की अगुवाई – रेव. फा. जोसफ वेल्लाशेरी

गुरूवार, 02 सितम्बवर 2010
नोवेना का संचालन – नेहरूनगर एवं अम्बेडकर नगर वार्डों के द्वारा
चितंन का विषय      – मरियम प्रभु की दासी
मिस्सा की अगुवाई – रेव. फा. प्रसाद, एस.व्ही.डी.

शुक्रवार, 03 सितम्बवर २०१०
नोवेना का संचालन – संत जोसफ सेविका संस्था के द्वारा
चितंन का विषय      – धन्य मरियम – रोगियों का स्वास्थ
मिस्सा की अगुवाई – रेव. फा. अशोक नगासिया

शनिवार, 04 सितम्बवर 2010
नोवेना का संचालन – बजरंग नगर वार्ड के द्वारा
चितंन का विषय      – एकता की माता
मिस्सा की अगुवाई – रेव. फा. सईमनराज

रविवार, 05 सितम्बमर 2010
नोवेना का संचालन – संत आन्स सिस्टेर्स एवं केथोलिक अध्यापकों के द्वारा
चितंन का विषय      – निष्कलंक कुँवारी
मिस्सा की अगुवाई – रेव. फा. जोमोन, एस.व्ही.डी.

सोमवार, 06 सितम्बमर 2010
नोवेना का संचालन – एल.आई.जी., एम.आई.जी. एवं जगजीवनराम नगर वार्डों के द्वारा
चितंन का विषय      – कलीसिया का आदर्श
मिस्सा की अगुवाई – रेव. फा. अत्तनास मिंज

मंगलवार, 07 सितम्ब्र 2010
नोवेना का संचालन – नंदानगर बी एवं नादिया नगर वार्डों के द्वारा
चितंन का विषय      – येसु के पुनरूत्थान में मरियम
मिस्सा की अगुवाई – रेव. फा. थोमस राजमाणिक्कम

बुधवार, 08 सितम्बवर 2010
पर्व की मिस्सा की संचालन :
पल्ली परिषद
संत जोसफ क्रिश्चियन एसोसिएशन
माता मरिया महिला संघ
केथोलिक सभा एवं सभी भक्तजन संयुक्त रूप से
मिस्सा की अगुवाई – रेव. फा. माईकिल जोन

Saturday, August 28, 2010

कार्यकारिणी सभा 22.08.2010

कार्यकारिणी सभा 22.08.2010


22.08.2010 की कार्यकारिणी सभा संस्था के युवा साथी श्री मनीश पोल के द्वारा बैबिल पाठ वाचन से शुरू हुआ। इसके पश्चात सभी उपस्थित सदस्यों ने संस्था के संरक्षक संत जोसफ से प्रार्थना किया।

संस्था के अध्यक्ष ने संस्थां के पदाधिकारियों के द्वारा फादर प्रसाद के आग्रह पर मसीह विद्या भवन में संत जोसफ क्रिश्चियन एसोसिएशन की स्थापना के बारे में विस्तृत में अवगत कराया। सभी कार्यकारिणी समिति सदस्यों ने इस कार्य की सराहना किया।

इसके पश्चात सभा में वेलांकण्णी माता के पर्व की कार्यक्रमों के बारे में चर्चा किया। चर्चा के बाद निम्न निर्णय लिए गए:-

1. पर्व के दिन, 8 सितम्बर को मिस्सा में एक पाठ संस्था के सदस्य पढ़ेगें।

2. पांच निवेदनों मे से एक संस्था के सदस्य पढे़गें।

3. सर्वश्री जोसी वर्की, प्रकाश चंद तिरकी,  ग्लांडविन पोल, प्रकाश कुमरावत, एम.जे. एड्रूस, मैथ्यू जोसफ, मनीष पोल एवं जैकब रूबिन भेंट चाढाएगें।

4. पल्लि में महाप्रसाद वितरण का कार्य संस्था के सदस्यों द्वारा करेगें।

5. जुलूस का संचालन संस्था के सदस्यों द्वारा किया जाएगा।

6. जुलूस में भाग लेने वाले भक्तजनों को संस्था की तरफ से मोम बत्ती वितरण किया जाएगा।

7. वालंटियर के रूप में सर्वश्री जोसी वर्की, जेकब रूबिन, एम.जे. एण्ड्रूस, प्रकाश चंद तिरकी एवं प्रकाश कुमरावत को चुने गए।

अध्याक्ष ने सभा को अवगत कराया कि पल्लि के सदस्य श्री लारेंस बास्टियन अस्वस्थ. होने के कारण संस्था के पदाधिकारी हालचाल पूछने उनके निवास पर गए थे और संस्था के उपाध्यक्ष के द्वारा श्री लोरेंस को एम वाई अस्पताल में चिकित्सा सुविधा उपलब्द कराने के लिए किए गये कार्यों की प्रशंसा किया।

वर्ष 2010 की वार्षिक साधारण सभा में सर्वसम्म्ती से पारित किया गया था कि मासिक साधारण सभा में सदस्यों की उपस्थिति नगण्य होने के कारण संस्था की मासिक साधारण सभा को वर्ष में एक बार रखी जाए साथ ही आवश्यकता हुआ तो संस्था की बहुत ज़रूरी बातों पर चर्चा करने हेतु आपात बैठक बुला सकते है। संस्था के कार्यकारिणी सभा मे लिए गए निर्णयों को सदस्यों के जानकारी हेतु पल्लि के सूचना पटल पर प्रदर्शित कर सकते है और गोपनीय निर्णयों को सदस्यों को प्रपत्र द्वारा सूचित कर सकते है। इस निर्णय के अनुसार संस्था की नियमावली में संशोधन करना अनिवार्य है अत: अध्यक्ष ने संशोधन हेतु सभा से अनुमती चाहा जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मती से संशोधन कार्य प्रारंभ करने के लिए अनुमती दिया।


अध्यक्ष ने सभा को अवगत कराया कि संस्था एवं पल्लि के गतिविधियों के बारे में जानकारी देने हेतु संस्था ने एक ब्लोग आरम्भ किया है जिसका URL http://saintjosephchristianassociation.blogspot.com है। संस्था के ब्लोग को हमारे परमपूजनीय बिषपस्वा मीजी ने पढ़ा और बिषपस्वामीजी के द्वारा संस्था के ब्लोग पर लिखे गए प्रशंसा पत्र को सदस्यों को पढ़कर सुनाया।

पल्लि के भजन मण्डिली के लिए नए मैक्रोफोन खरीदने के बारे में चर्चा किया। मैक्रोफोन खरीदने के लिए अभी तक सिर्फ एक ही प्रायोजक आगे आए है अत: अध्यक्ष ने श्री ग्लाडविन पोल को आश्वस्त‍ किया कि दूसरे प्रायोजक को ढूँढने के लिए संस्था कोशीश करेगें।

चर्चा के लिए अन्या कोई विषय नही होने के कारण श्री प्रकाश कुमरावत ने धन्यवाद  प्रार्थना किया और सभी सदस्य आपस मे जय येसु कहने के बाद सभा समाप्‍‍त हुआ।

जोसी वर्की
अध्यक्ष

Sunday, August 22, 2010

HAPPY ONAM

WE WISH ALL KERALITES HAPPY ONAM


बालक येसु संघ के नई सदस्यों का शपथविधी समारोह

22.08.2010 को नन्दानगर पल्लि में दूसरी मिस्सा के दौरान फादर जोसफ वेल्लाशेरी ने बालक येसु संघ के 31 नई सदस्यों को सदस्यता की शपथ दिलायी। शपथ के बाद नए सदस्यों को उनके अभिभावकों ने संस्था के बैज पहनाया और उनके सिर पर हाथ रखकर ईश्वर से प्रार्थना किया। इस अवसर पर संत जोसफ क्रिश्चियन एसोसिएशन के अध्यक्ष ने इन बच्चों को चॉकलेट बाटकर अभिनंदन किया। इस खुशी की पलों की कुछ तस्वीरें -

<>t;t;
<><><><>








                                                     Press PLAY button to play video.
                                                                    Josey Varkey

Friday, August 20, 2010

कार्यकारिणी समिति सभा 22.08.2010

22.08.2010 को दूसरी मिस्सा के पश्चात कार्यकारिणी समिति की एक बैठक संत जोसफ स्कूल, नन्दानगर में रखी गई है कृपया सभी कार्यकारिणी समिति सदस्य बैठक में उपस्थित होने का कष्ट करें।


जोसी वर्की

(अध्यक्ष)

Tuesday, August 17, 2010

JOB VACANCY

BANK OF INDIA
 invites applications for recruitment of
2000 GENERAL BANKING OFFICERS .


        With best wishes
        Josey Varkey

Saturday, August 14, 2010

INDEPENDANCE DAY CELEBRATIONS AT NANDA NAGAR CHURCH, INDORE
 15TH AUG.2010


मेरा भारत महान


REV.FR.JOSEPH VELLACHERY HOISTING NATIONAL FLAG

NATIONAL FLAG IN THE AIR
  
CLICK PLAY BUTTON TO HEAR PATRIOTIC SONGS- by Chruch Members


Monday, August 9, 2010

मसीही विद्याभवन पल्लि में संत जोसफ क्रिश्चिकयन एसोसिएशन की स्थापना

आदरणीय फादर प्रसाद ने संस्था‍ के अध्यक्ष से आग्रह किया कि आप मसीही विद्याभवन पल्लि में संत जोसफ क्रि‍श्चियन एसोसिएशन की स्थायपना करने हेतु पल्लि के पुरूषों को संस्था के गतिविधियों से अवगत कराएं एवं उन्हें इस कार्य में मार्गदर्शन देवें। तदानुसार संस्था के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सचिव 8 अगस्त को मसीही विद्याभवन गए और पल्लिपुरोहित एवं पल्लिवासियों ने मिसा के पश्चात पदाधिकारियों का हार्दिक स्वागत किया। संस्था के पदाधिकारियों ने पल्लि के पुरूषों को अपनी संस्था के गतिविधियों एवं अनुभवों के बारे में विस्त्रत में अवगत कराया और अध्यक्ष पद के लिए श्री डेविड कु्टटप्पन को, सचिव पद के लिए श्री नोबर्ट डिक्सन को एवं कोषाध्य्क्ष पद के लिए श्री प्रकाश पोरपंत को सर्वसम्मती से चुना। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में संस्था् के लिए कार्य करने में बड़े उत्साह है और वादा किया कि हम पल्लि के सभी पुरूषों को संस्था के सदस्य बनाने का कोशिश करेगें। इसी के साथ संत जोसफ क्रिश्चियन एसोसिएशन इन्दौर धर्मप्रान्त के तीन पल्लियों में कार्य करना शुरू हो गया है। यह हम सब के लिए बड़ी खुशी एवं गर्व की बात है।
येसु की स्तुर‍ती हो येसु को धन्यरवाद।

Wednesday, August 4, 2010

वेलांकण्णी माता से प्रार्थना


आप आपके मन्नतों को वेलांकण्णी माता से प्रार्थना करके प्राप्त करना चाहते है तो आप नीचे दिये गये लिंक पर क्ल्कि करके प्रार्थना बाक्स में अपने मन्नतों को टाइप करिये आप के लिए वेलांकण्णी माता से चर्च के प्रार्थना संघ या अन्य‍ भाई बहन प्रार्थना करेगें।

http://www.velankannichurch.com/pages/prayerrequest/prayerRequest.php

अगर आप अपना कर्तव्य समझकर अपने अन्य भाई बहनों के मन्नतों के लिए वेलांकण्णी माता से प्रार्थना करना चाहते है तो नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करिए आपको दुनिया के विविध कोनों से लोगों द्वारा माता के चरणों में समर्पित मन्नंतों की सूची दिखेगें, आप उनके लिए प्रार्थना कर सकते है।

http://www.velankannichurch.com/pages/prayerrequest/view.php


जोसी वर्की