संत जोसफ क्रिश्चियन एसोसिएशन, नन्दानगर, इन्दौर (स्थापना - 1980)
ST.JOSEPH PLEASE PRAY FOR US
संत जोसफ, कृपया हमारे लिए प्रार्थना कर
Saturday, December 24, 2011
क्रिसमस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
Posted by
ST.JOSEPH CHRISTIAN ASSOCIATION, NANDANAGAR,INDORE, C/o St.Joseph Church, 112/13 Nanda Nagar,
at
1:13 AM
0
comments
Monday, December 19, 2011
निधन
संस्था के सदस्य श्री पी. जे. जोस का आज निधन हो गया है।अंतिम यात्रा 20.12.2011 को दोपहर 2 बजे दिवंगत के निवास स्थान छाया अपार्टमेन्ट से निकलकर संत जोसफ चर्च, नन्दानगर पल्ली में आएगी। मिसा, प्रार्थना एवं श्रद्धाजली के बाद अंतमि विश्राम हेतु जूनी इन्दौर कब्रस्थान जाएगी।
जोसी वर्की,
अध्यक्ष
जोसी वर्की,
अध्यक्ष
Posted by
ST.JOSEPH CHRISTIAN ASSOCIATION, NANDANAGAR,INDORE, C/o St.Joseph Church, 112/13 Nanda Nagar,
at
9:19 AM
0
comments
Labels:
निधन
Sunday, December 11, 2011
कार्यकारिणी समिती बैठक 18.12.2011
18.12.2011 को दूसरी मिसा के पश्चात संत जोसफ क्रिश्चियन एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिती की बैठक रखी गई है, कृपया सभी कार्यकारिणी सदस्य बैठक में पधारने का कष्ट करें।
जोसी वर्की
अध्यक्ष
जोसी वर्की
अध्यक्ष
Posted by
ST.JOSEPH CHRISTIAN ASSOCIATION, NANDANAGAR,INDORE, C/o St.Joseph Church, 112/13 Nanda Nagar,
at
1:21 AM
0
comments
क्रिसमस कार्यक्रम 2011
संत जोसफ चर्च, नन्दानगर, इन्दौर
क्रिसमस कार्यक्रम - 2011
केरोल गायन मण्डली प्रति दिन सायं 06.30 बजे पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निर्धारित वार्डों के परिवारों में जाएंगे, कृपया उनके स्वागत के लिए परिवार के सभी सदस्य परिवार में उपस्थित रहने का कष्ट करें।
जिन युवक युवतियों के पास मोटोर साईकिल या स्कूटी/स्कूटर है और सांता रैली में भाग लेना चाहते है वह अपना नाम 15.12.2011 तक यूथ कार्यालय में या रेव फादर अशोक नगासिया के पास पंजीयन कराए।
24.12.2011 को जागरण मिसा में पहला पाठ पढ़ेंगी सुश्री लता सुशील फ्रांसीस
दूसरा पाठ पढ़ेंगे श्री हेरमन फ्रांसीस
25.12.2011 को सुबह की मिसा में पहला पाठ पढ़ेंगी सुश्री ब्लेसी जुबी
दूसरा पाठ पढ़ेंगी सुश्री रेल्फी एन्टोनी
25.12.2011 को शाम को मिसा नहीं होगी।
31.12.2011 को जागरण मिसा में पहला पाठ पढ़ेंगी श्रीमती हेलन मंगेशकर
दूसरा पाठ पढ़ेंगे श्री राजू मोहे
01.01.2012 को सुबह की मिसा में पहला पाठ पढ़ेंगी सुश्री अर्पिता (संत जोसफ सेविका संघ)
दूसरा पाठ पढ़ेंगी श्रीमती शालिनी गोम्स
01.01.2012 को शाम को मिसा नहीं होगी।
पर्व के दौरान भक्तजनों के सुविधा के लिए पल्ली परिसर में वाहन पार्किगं करना मना है इसके लिए विशेष व्यवस्था संत जोसफ स्कूल प्रांगण में की गई है।
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी परिवारों के लिए क्रिसमस क्रिब प्रतियोगिता आयोजित कर रहे हैं। इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु 15.12.2012 तक पल्ली कार्यालय में अपना नाम पंजीयन कराना है, निरीक्षक दल क्रिबों के निरीक्षण के लिए 27 या 28 दिसम्बर 2011 को प्रतियोगिता में भाग लेने वाले परिवारों में जाएंगे। प्रतियोगिता में पहला, दूसरा एवं तृतीय पुरस्कार होगें और इन पुरस्कारों के लिए पल्ली के कोई सदस्य प्रायोजक करना चाहते है तो उनका स्वागत है।
इस वर्ष पेरिश क्रिसमस ट्री एवं परिवार मिलन समारोह 06.01.2012 को मनाया जाएगा। मध्याह्न भोजन हेतु वार्ड प्रतिनिधियों से टोकन प्राप्त करने का अंतिम तारीक 01.01.2012 है इसके पश्चात टोकन वितरित नहीं करेंगे, अत: असुविधा से बचने के लिए निर्धारित समयावधि में टोकन प्राप्त करना सुनिश्चित करें। कृपया ध्यान देवें यह आयोजन केवल नन्दानगर पल्लीवासियों के लिए है।
जोसी वर्की
अध्यक्ष
Posted by
ST.JOSEPH CHRISTIAN ASSOCIATION, NANDANAGAR,INDORE, C/o St.Joseph Church, 112/13 Nanda Nagar,
at
1:18 AM
0
comments
Subscribe to:
Comments (Atom)